Search

 
 
 

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार की रेस में झारखंड की दो बेटियां शामिल

 
Ranchi : हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकन की सूची जारी की गयी है.  इस नामांकन सूची में झारखंड की दो महिला खिलाड़ी संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम भी शामिल है.  इनका नॉमिनेशन हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा अवॉर्ड के लिए हुआ है. 17 मार्च को हॉकी इंडिया पांचवें एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला पुरस्कार अंडर-21 के खिलाड़ियों को दिया जाता है. इसमें विजेता को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाती है. इस कैटेगरी के अवार्ड की रेस में झारखंड की दो बेटियां संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम सबसे ऊपर चल रहा है.

दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

इसे लेकर झारखंड के खेल प्रेमियों और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के साथ साथ खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है और दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. गौरतलब है कि हॉकी के प्रति अपने योगदान के लिए और खेल की बेहतरी के लिए समर्पित रूप से काम करने के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग में अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए हॉकी इंडिया प्रत्येक वर्ष वर्तमान के साथ-साथ आने वाले सबसे होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें – JPSC">https://lagatar.in/high-court-directs-jpsc-to-complete-app-appointment-process-in-three-weeks/">JPSC

को हाईकोर्ट का निर्देश, तीन सप्ताह में पूरी करे APP नियुक्ति प्रक्रिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही