Search

 
 
 

शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव

 
Ranchi : डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. कबड्डी, रस्साकसी, खोखो, कैरम, चेस, बोरा रेस, वॉलीबॉल, म्युजिकल चेयर, लौंग जंप और हाई जंप प्रतियोगिताएं हुईं. खेल महोत्सव में सत्र 2021-23 और 2022-24 के विद्यार्थियों ने भाग लिया. मंडेला हाउस 14 मेडल के साथ प्रथम स्थान पर रहा. अटल हाउस को 12 मेडल मिला और वह दूसरे स्थान पर रहा. कलाम हाउस 11 मेडल के साथ तीसरे और गुरुनानक हाउस 9 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा. आयोजन कॉलेज के खेल शिक्षक नागेंद्र चौहान की देखरेख में हुआ. इसमें कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आनंद, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय समेत कॉलेज के कई शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – गंगा">https://lagatar.in/ambedkar-jayanti-celebrated-at-ganga-prasad-budhia-saraswati-temple/">गंगा

प्रसाद बुधिया सरस्वती मंदिर में मनायी गयी आंबेडकर जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही