Search

 
 
 

ऑक्सीजन पार्क के सामने दो दिवसीय कैंप का आयोजन, शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अंतिम दिन

 
Ranchi :  रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के सामने सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय (25 और 26 अप्रैल) कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में जाकर लोग अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं. आज गुरुवार को सुबह 6 बजे से ही कैंप लगाया गया है, जो रात 9 बजे तक रहेगा. खबर लिखे जाने तक 118 लोग फॉर्म लेकर गये हैं, ताकि वो अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकें. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का कल 26 अप्रैल को आखिरी दिन है. जिन लोगों ने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है, वो आज रात 9 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 6 से 9 बजे तक कैंप आकर फॉर्म भर सकते हैं और अपना नाम जोड़वा सकते हैं. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाताओं को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. बता दें कि गुरुवार को कैंप के दौरान एसडीओ उत्कर्ष कुमार समेत जिला प्रशासन के कई लोग मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/b60563a4-0773-48a7-9bfa-c2a91e194477.jpeg"

alt="" width="1600" height="902" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही