Search

 
 
 

धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय वाणिज्य कार्यशाला प्रारंभ

 
Dhanbad: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 20 अगस्त को वाणिज्य कार्यशाला की शुरुआत हुई. यह कार्यशाला 22 अगस्त तक चलेगी. विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्ष में एक बार वाणिज्य कार्यशाला जरूर होना चाहिए. कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षक यहां से लाभ प्राप्त करें और इससे बच्चों को भी लाभान्वित करें तभी इस कार्यशाला का महत्व बढ़ेगा. विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि वाणिज्य को वैदिक गणित से जोड़ कर अध्ययन को आयाम दें. कार्यशाला को सीए केशव कुमार हड़ोदिया, राम अवतार नरसरिया, विनोद कुमार तुलस्यान ने संबोधित किया. कार्यशाला को  21 और 22 अगस्त को विद्यालय के उप प्राचार्य मनोज कुमार, वाणिज्य शिक्षक उत्तम कुमार तिवारी, सूरज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, श्रीकांत अधिकारी, संजीव कुमार पटनायक, दीपांकर खवास संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-recruitment-examination-of-jawans-in-cisf-from-26/">

CISF में जवानों की भर्ती परीक्षा 26 से [wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही