Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

23 अगस्त से शुरू होगा महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन, अनुभव व चुनौतियां होंगी साझा

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में दो दिवसीय अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन आगामी 23- 24 अगस्त को डोरंडा स्थित जैप-01 के शौर्य सभागार आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन की थीम महिला पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान रखा गया है. सम्मेलन में झारखंड राज्य के 200 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे. जिसमें राज्य के सभी जिला व ईकाई से आरक्षी, हवलदार, सहायक पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक सम्मिलित होंगे. इस दौरान एडीजी सुमन गुप्ता, डीआईजी अनूप बिरथरे और एसपी ऋषभ झा और मूमल राजपुरोहित उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-hindenburgs-allegations-are-minor-jpc-investigation-will-reveal-full-details/">कांग्रेस

ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप तो मामूली हैं, जेपीसी जांच से होगा पूरा खुलासा  
https://lagatar.in/two-day-conference-of-women-police-officers-will-start-from-august-23-experiences-and-challenges-will-be-shared/untitled-12-30/"

rel="attachment wp-att-934001">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-12-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई

डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम व समाज में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होता दिख रहा है. इसके लिए राज्य के सभी जिलों में महिला थाना का सृजन किया गया है. जहां महिलाएं अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को निर्भीक होकर महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को अवगत करा रही है. जिसका उनलोगों द्वारा संवेदनापूर्वक समाधान किया जा रहा है.

प्रशिक्षण संस्थानों में भेजकर प्रशिक्षित कराया जा रहा है

डीजीपी ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-173 में वर्णित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन कराने के लिए महिला पुलिस पदाधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ायी जा रही है और स्थानीय थाना स्तर पर पदस्थापित किया जा रहा है. झारखंड पुलिस के द्वारा समय-समय पर महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान में दक्षता के लिए देश के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में भेजकर प्रशिक्षित कराया जा रहा है. महिला अधिकारियों की चुनौती, उपलब्धि और भविष्य की कार्ययोजना पर सम्मेलन में विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी. यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जायेगा.

जानें क्या है सम्मेलन का उद्देश्य

-महिला पुलिस अधिकारियों के अनुभवों और चुनौतियों को साझा करने का मंच प्रदान करने. -महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और अनुसंधान में प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करना. -महिला पुलिस अधिकारियों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करना. -पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और उनके पदोन्नति के अवसरों पर विचार-विमर्श करना. -महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करना. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-there-was-fierce-stabbing-and-fighting-between-two-parties-during-the-tiranga-yatra-at-morhabadi-maidan/">रांची

: मोरहाबादी मैदान में तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्ष में जमकर हुई चाकूबाजी व मारपीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही