Search

 
 
 

लालपुर में आइना का दो दिवसीय एग्जिविशन, महुआ माजी हुईं शामिल

 
Ranchi: आइना द्वारा रांची के लालपुर स्थित होटल रेनड्यू में मंगलवार को दो दिवसीय फैशन एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. इस एग्जिबिशन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री मौजूद रहे. मुख्य अतिथियों ने आइना एग्जिबिशन में रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर एग्जिबिशन का उद्घाटन किया. साथ ही सभी स्टॉल को देखा और सराहना की. यह दो दिवसीय एग्जिबिशन 17 और 18 अक्टूबर सुबह 10 30 से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा. इस एग्जिबिशन में कुल 50 स्टॉल लगाए गए हैं. जिनमें भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, कोलकता, चंडीगढ़ भुनेश्वर, कटक इंदौर के स्टॉल लगाए गए हैं. इस एग्जिबिशन में डिजाइनर एवं बुटिक प्रिंट की साड़ियां, होम डेकोरेटिव आइटम, पूजा के तोरन, वॉल हैंगर, चांदी की परत वाली मूर्तियां, सूट्स, फुट वेयर, फैन्सी बेड कबर, इमिटेशन ज्वलेरी और अन्य सामान उपलब्ध हैं. इस एग्जिबिशन की संयोजिका अनिता खिरवाल, नीलम मोदी, प्रीती, रामसीसरीया, रूचि झुनझुनवाला मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-gram-gradi-yojana-passengers-will-get-live-location-of-250-buses-app-will-be-ready/">सीएम

ग्राम ग्राड़ी योजना : यात्रियों को मिलेगा 250 बसों का लाइव लोकेशन, एप होगा तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही