Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोस्सनर कॉलेज में दो दिवसीय फिल्म फेस्ट का समापन

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय फिल्म फेस्ट का समापन हुआ. दूसरे दिन शॉर्ट फिल्म द बेगर, बिहाइंड यू, बोझ, पीपर, दहाड़, जीत, स्कॉलरशिप, जॉनी वॉकर, जीवन, हम न नाचेब के साथ ही डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो दिखाये गये. दिल में नईखे कोई जोर, डाक्यूमेंट्री जन गण वन, अंदरित, सुश्रुत ऑफ मॉर्डन इंडिया समेत कई वीडियो और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई. इनमें झारखंड, प. बंगाल और ओड़िशा के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित वीडियो और डॉक्यूमेंट्री भी शामिल थे. फिल्म फेस्ट में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और गोस्सनर कॉलेज के चेयरमैन रेवर जोहान डांग शामिल थे.

चर्चित हो रही झारखंड की कहानियां : महादेव टोप्पो

मौके पर महादेव टोप्पो ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म जगत में एक फिल्म समीक्षक की क्या भूमिका होती है, ये हमें जानना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के समय में झारखंड की कहानियां राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है. हमें इसे और आगे ले जाने का प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम में गोस्सनर कॉलेज की प्रिंसिपल इल्याना पूर्ति , सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सुदर्शन यादव, डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर दीपक बारा व अनिल सिद्धार्थ और मास कम्यूनिकेशन विभाग की एचओडी शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें – 11">https://lagatar.in/sibal-will-present-new-vision-of-india-on-march-11-said-i-did-not-sit-to-criticize-i-will-reform-modi-ji/">11

मार्च को न्यू विजन ऑफ इंडिया पेश करेंगे सिब्बल, कहा, मैं आलोचना करने नहीं बैठा, मोदी जी को सुधार दूंगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही