Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोस्सनर कॉलेज में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, 50 से अधिक फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया.  फिल्म फेस्टिवल को गोस्सनर सीने फेस्ट के रूप में मनाया गया. इस दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के अलावा बंगाल और उड़ीसा के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं. फिल्म फेस्टिवल में 50 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी. पहले दिन शुक्रवार को जूरी के सामने फिल्मों को दिखाया गया और तीन सदस्य टीम का एक पैनल बनाया गया था. जिसमें आये अतिथियों ने फिल्म पर अपनी विचारों को रखा. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने फिल्म से संबंधित प्रश्नों को पूछा. इस पैनल में साहित्य अकादमी के सदस्य महादेव टोंक को फिल्म मेकर दिलीप देव और दूरदर्शन के पूर्व प्रमुख प्रमोद झा शामिल रहे. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/what-is-special-in-the-budget-who-said-what-ed-raided-many-places-in-jharkhand/">बजट

में क्या है खास, किसने क्या कहा, झारखंड में कई जगह ईडी छापा, भगोड़े विजय माल्या की संपत्ति होगी कुर्क, जमशेदपुर में सांड ने ली दो की जान समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में)

पहले और अब की फिल्मों पर अतिथियों ने रखे अपने विचार  

पहले दिन उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पहले और अब की फिल्मों में काफी बदलाव आया है. साहित्य और फिल्म को एक-दूसरे से जोड़कर बताया गया. पहले के दौर में किस प्रकार की फिल्मों का निर्माण होता था और आज के दौर में किस प्रकार की फिल्मों का निर्माण हो रहा है, इस पर भी अतिथियों ने अपने विचार दिये. दूरदर्शन के पूर्व प्रमुख प्रमोद झा ने भोजपुरी भाषा में बनने वाले फिल्म की अभी और पूर्व समय से तुलना की. कहा कि पहले भोजपुरी में जो फिल्में बनती थी, वह एक अलग कैटेगरी की होती थी. अब की फिल्मों में अश्लीलता अधिक होती है. वहीं भोजपुरी भाषा में भी हिंदी और इंग्लिश के शब्द मिक्स होते हैं और यह चल भी रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-04-mar-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।04 MAR।।NIA की कार्रवाई,20 करोड़ रूपये जब्त।।बजट में स्वास्थ्य-आपदा पर फोकस।।5 लाख का इनामी शीतल मोची अरेस्ट।।ED ने जब्त किये 3 करोड़ रूपये।।पीएम का जादू चल रहा-शाह।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही