Search

 
 
 

बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

 

भारत में ऊर्जा और सिस्टम डिज़ाइन क्षेत्र में अपार संभावनाएं : डॉ. गौतम विश्वास

Ranchi : बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन, थर्मो-फ्लूड्स और सिस्टम डिज़ाइन (आईसीटीएफएसडी) 2024 का शुभारंभ हुआ. इसका शुभारंभ संस्थान के कुलपति डॉ. इंद्रनील मन्ना और मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. गौतम विश्वास ने किया. संस्थान के कुलपति ने बताया कि यह सम्मेलन छात्रों के वैज्ञानिक सोच को अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का काम करेगा. सम्मेलन के मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. गौतम विश्वास ने बताया कि भारत में ऊर्जा और सिस्टम डिज़ाइन क्षेत्र में अपार संभावनाएं है. साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन आज भी एक चुनौती के रूप में सामने है. सम्मेलन में आये आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार दास ने बताया कि ऐसे सम्मेलन देश को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में बहुत सहायक है. यांत्रिकी अभियांत्रिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा राय और सम्मेलन के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश ने सम्मेलन के मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ़ ऑनर तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-plan-kill-a-worker-bharat-mala-road-construction-company-for-refusing-pay-50-lakh-levy-two-criminals-aman-sahu-gang-arrested/">Exclusive:

50 लाख लेवी देने से आनाकानी करने पर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की हत्या की थी योजना, अमन साहू गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही