Search

 
 
 

झारखंड व महाराष्ट्र के RO और ARO के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

 
Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का निर्वाचन सदन में आयोजन किया गया. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड के साथ–साथ महाराष्ट्र के भी निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को आयोग के प्रशिक्षकों ने चुनाव कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के वैसे पदाधिकारी जिनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विगत माह में ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया था. परंतु प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित परीक्षा में काम अंक प्राप्त हुए थे. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के विषय में बिंदुवार प्रशिक्षण दिया. साथ ही शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन कराने में आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई. प्रशिक्षण सत्र में विगत कम अंक प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे. वहीं मुख्य निर्वाचन कार्यालय से पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में सहायता के लिए सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट एस. एन. जमील सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/money-laundering-case-ed-now-summons-mohammad-azharuddin-on-october-8/">

 मनी लॉन्ड्रिंग केस  : ED ने अब मोहम्मद अजहरुद्दीन को आठ अक्टूबर को तलब किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही