Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण पर दो दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न, 75 चेंजमेकर्स ने साझा किए अनुभव

Ranchi: झारखंड में किशोर और किशोरियों के सशक्तिकरण को लेकर यूनिसेफ और जेएसएलपीएस के सहयोग से दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 19 और 20 मई को रांची में आयोजित हुआ. विशेष रूप से पाकुड़ जिले के अत्यंत पिछड़े जनजातीय समूह (PVTG) समुदाय के बच्चों और किशोरियों को ध्यान में रखकर यह पहल की गई थी. बैठक में 75 चेंज मेकर युवाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव, चुनौतियां और परिवर्तन की प्रेरक कहानियां साझा कीं. कार्यक्रम का उद्देश्य था कि किशोर-किशोरियों को बाल विवाह, लिंग भेदभाव जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाए और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/JSL.jpg"

alt="cnn" width="600" height="400" /> चेंज मेकर युवाओं ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने गांव में सामाजिक बदलाव की शुरुआत की. किसी ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ा, तो किसी ने बाल विवाह रोकने में सफलता पाई. कुछ प्रतिभागियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने अनुभवों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना’ समेत अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से इन युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें. जेएसएलपीएस के वरिष्ठ अधिकारियों और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने इन युवाओं के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किशोरों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर पाते हैं. कार्यक्रम के समापन अवसर पर कई चेंज मेकर युवाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया. इसे भी पढ़ें -शराब">https://lagatar.in/acb-took-action-to-avoid-cbi-investigation-in-liquor-scam-babulal-marandi/">शराब

घोटाले में CBI जांच से बचने के लिए हुई ACB की कार्रवाई – बाबूलाल मरांडी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही