Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेकॉन क्रिकेट टीम का 15 व 16 अक्टूबर को दो दिवसीय चयन ट्रायल

Ranchi: मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सत्र 2024-25 के लिये मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है. 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित चयन ट्रायल मेकॉन स्टेडियम में आयोजित होगा. मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पी के दास ने बताया कि मेकॉन स्टेडियम में सुबह 9 बजे से चयन ट्रायल होगा, जिसमें महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिला और राज्य स्तरीय खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. चयनित खिलाड़ियों को स्टाइपेंड दी जायेगी. ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को 15 अक्टूबर को मेकॉन स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के क्रिकेट विंग के सचिव विकास कुमार सिंह को रिपोर्ट करना है. इसे भी पढ़ें - चेक">https://lagatar.in/rajan-fined-rs-50-lakh-for-bouncing-cheque-sentenced-to-one-year/">चेक

बाउंस कराने वाले राजन को 50 लाख का जुर्माना, एक साल की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही