Search

 
 
 

एक्सपोर्ट प्रमोशन एंड जेम के दो दिवसीय सेमिनार का समापन

 
Ranchi : भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय और एमएसएमई- विकास कार्यालय रांची द्वारा रांची जिला में खरीद एवं विपणन सहायता योजना (पीएमएस योजना) के तहत दो दिवसीय एक्सपोर्ट प्रमोशन एंड जेम (गवर्नमेंट ई मार्केट) के विषय पर आयोजित नेशनल सेमिनार का समापन मंगलवार को हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों को निर्यात संवर्द्धन, जेम निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात संबंधित दस्तावेजीकरण के बारे में वृहद रूप से जानकारी देना एवं जागरूक करना था.

पृथ्वीराज ने टॉय एवं प्लास्टिक प्रोडक्ट पर प्रेजेंटेशन दिया

सेमिनार के प्रथम सत्र में सीपेट, हेहल के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर पृथ्वीराज ने टॉय एवं प्लास्टिक प्रोडक्ट पर प्रेजेंटेशन दिया. उन्होंने सीपेट में उपलब्ध प्रशिक्षण एवं विनिर्माण से संबंधित सुविधाओं के बारे में सभा में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक बताया. एमएसएमई-विकास कार्यालय रांची के सहायक निदेशक सुरेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय की ओर से उपलब्ध सभी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सेमिनार में उपलब्ध जेम के विशेषज्ञ को ज्यादा ध्यान देकर सुनने एवं सीखने की बात कही. दूसरे सत्र में जेम के विशेषज्ञ ब्रजेश कुमार ने जेम पोर्टल पर क्रेता एवं विक्रेता के रूप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विस्तार से बताया. उन्होंने नए उद्यमियों को हैंड-होल्डिंग सपोर्ट देकर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया. उन्होंने अपना संपर्क ई-मेल तथा फोन नंबर सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया, जिससे वे अपने कठिनाइयों का समाधान तुरंत पा सकें. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-lawyers-strike-will-continue/">BREAKING

: जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, पढ़िए काउंसिल ने वकीलों को इस बार क्या निर्देश दिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही