Search

 
 
 

संत पॉल्स हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय आध्यात्मिक आराधना की शुरुआत होगी

 
Ranchi: संत पॉल्स कैथेड्रल पास्टोरेट समिति, सीएनआई चर्च के तत्वावधान में संत पॉल्स हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय आध्यात्मिक आराधना 1 मार्च से शाम 5 बजे से शुरू होगी, जो 2 मार्च तक चलेगी. गुरुवार को सीएनआई चर्च के प्रोग्राम कन्वीनर और ट्रेजरर आईजक रक्षित, पुरोहित एस. डेविड, असिस्टेंट पुरोहित जस्टिन भुईया, सहायक पुरोहित सुनिल एमानुएल भुईया, सहायक पुरोहित विकास कुजूर और जोहन भेंगरा ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सुसमाचार प्रचारक, राजस्थान से मुख्य वक्ता डॉ. आचार्य विकास मसीह और गायक पास्टर विलियम मसीह होंगे. वे "ईसा मसीह, एक अच्छा चरवाहा" विषय पर उपदेश देंगे. इस आराधना में सीएनआई चर्च के नौ पेरिस, जीईएल चर्च और कैथोलिक चर्च के फादर समेत 400 से अधिक वीआईपी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें -28">https://lagatar.in/moon-expected-to-be-seen-on-28th-february-ramzan-starts-from-1st-march/">28

फरवरी को चांद दिखने की उम्मीद, 1 मार्च से रमजान शुरू

15 हजार से अधिक ईसाई विश्वासियों की भागीदारी

दो दिवसीय आध्यात्मिक आराधना में रांची, खूंटी, कोकर, धुर्वा, डोरंडा, सतरंजी समेत अन्य पेरिस के विश्वासी भी शामिल होंगे. इस आयोजन में "अच्छा चरवाहा" के बारे में बताया जाएगा और इसमें 15,000 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे. इसके लिए 240 वोलेंटियर को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, चार स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-kharges-meeting-with-assam-leaders-elections-in-26-efforts-to-return-to-power/">राहुल

गांधी, खड़गे की असम के नेताओं के साथ बैठक, 26 में चुनाव, सत्ता वापसी की कवायद
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही