Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने किया ऐलान, सरहुल पर दो दिन रहेगा राजकीय अवकाश

 
Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन ने सरहुल पर्व पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित किया है. सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. हेमंत सोरेन ने लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर दो दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी. आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए इस वर्ष से दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया जाता है. सीएम ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आये हैं और सदैव सहेजेंगे. जय सरना, जय झारखंड.  इस घोषणा के बाद आदिवासी समाज में खुशी की लहर दौड़ गयी है. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1906972819788902902

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही