Search

 
 
 

दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन, कोडरमा को मिला तीसरा स्थान

 
Koderma : द रामेश्वर वैली स्कूल में चल रहे दो दिवसीय महिला राज्य स्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चियों में काफी उत्साह देखा गया. राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए मेड़ल जीते. राज्य के रांची,दुमका, पु. सिंहभूम, प.सिंहभूम, कोडरमा, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और लोहरदगा के अलावा अन्य जिलों के बच्चियों ने अपने जौहर दिखाए. राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सबजूनियर अंडर 16 किलोग्राम में गिरिडीह की काव्या को गोल्ड, अंडर 18 किलोग्राम मे गिरिडीह की नाव्या को गोल्ड, धनबाद की अंशिका सिंह को सिल्वर, पू.सिंहभूम की आर्या को ब्रॉन्ज, अंडर 20 किलोग्राम में प. सिंहभूम की नयन सलूजा को गोल्ड मिला. कोडरमा की आरोही को सिल्वर, अंडर 22 किलोग्राम मे बोकारो की निरुपमा शर्मा को गोल्ड, पू. सिंहभूम की छवि को सिल्वर, अंडर 24 किलोग्राम मे लोहरदगा की अंजलि को गोल्ड, पू. सिंहभूम की एस ललीता को सिल्वर, बोकारो की कुमारी सुषमा व धनबाद की आदया सिंहा को ब्रोंज मिला. वहीं अंडर 26 किलोग्राम मे पू. सिंहभूम की अरसिया को गोल्ड, गिरीडीह की प्रतिज्ञा को सिल्वर,कोडरमा की धृति व धनबाद की प्रीती को ब्रोंज मेडल मिला. इसके साथ विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने मेडल जीते. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ggg-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-hockey-host-india-out-new-zealand-defeated-in-thrilling-shoot-out/">वर्ल्ड

कप हॉकी : मेजबान भारत बाहर, न्यूजीलैंड ने रोमांचक शूट आउट में हराया

शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत मे कोडरमा ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा सभी रेफरी को मोमेंटो व आगन्तुक कोच को सेलिब्रेशन देकर सम्मानित किया गया. वहीं कोडरमा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार बरनवाल ने कहा कि द रामेश्वर वैली स्कूल के प्रांगण में राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता बडे ही अच्छी तरह व शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ. इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर प्रवीण कुमार, प्राचार्या रश्मि वर्णवाल के साथ साथ सभी कर्मचारियों को सेलिब्रेशन देते हुए धन्यवाद दिया. मिडिया प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया की धनबाद सबसे ज्यादा मेडल लाकर पहले स्थान पर रहा वहीं दूसरे स्थान पर पू. सिंहभूम व तीसरे पर कोडरमा जिला रहा. इसे भी पढ़ें:खेलगांव">https://lagatar.in/16-champions-and-434-children-became-winners-in-sip-academy-competition/">खेलगांव

में SIP Prodigy Competition : 2000 प्रतिभागियों में 16 चैंपियन और 434 विनर बने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही