Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रांची द्वारा झारखंड पर्यटन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ. प्रशिक्षण 7 से 9 फरवरी तक चला. यह कार्यक्रम जी- 20 शिखर सम्मेलन की थीम वसुधैव कुटुंबकम पर किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिरसा मुंडा हवाईअड्डा से सीआईएसएफ, पीएसए, एयरलाइंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, ग्राहक सेवा से संबंधित कर्मचारियों और पतरातू लेक रिजॉर्ट के कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. इस दौरान झारखंड के कुल 150 पर्यटन हितधारकों को सॉफ्ट स्किल के अंतर्गत बात करने के तौर तरीके, व्यवहार शैली, व्यक्तिगत और सौंदर्य स्वच्छता के बारे में बताया गया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार को सहयोग के लिए धन्यवाद दी. इसे भी पढ़ें – सीआईएसएफ">https://lagatar.in/cisf-jawan-died-during-treatment-health-deteriorated-while-on-duty/">सीआईएसएफ
जवान की इलाज के दौरान मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत [wpse_comments_template]
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Leave a Comment