Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मासिक धर्म एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर दो दिवसीय कार्यशाला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : किशोरी फाउंडेशन और साइन चैरिटी (अमेरिका) के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म तथा महिलाओं के स्वास्थ्य पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ नामकुम प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन में किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य रीता होरो, प्रमुख आशा कच्छप, उप प्रमुख वीणा देवी, मुखिया सरस्वती देवी उपस्थित थीं. कार्यशाला में किशोरियों को संस्थान के विशेषज्ञ ट्रेनर काजल तथा बुशरा नाज द्वारा मासिक धर्म एवं स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार रखे.

किशोरियों के बीच पैड का वितरण

कहा कि इस तरह के कार्यक्रम द्वारा समाज में सकारात्मक संदेश का संचार होगा. जागरूकता किसी भी कार्य की सफलता का मूल आधार होता है. संस्थान के सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि एक जागरूक किशोरी एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण करती है. दो दिवसीय कार्यशाला में किशोरियों को नाश्ता एवं भोजन की सुविधा कार्यशाला स्थल में ही कराया गया. सभी किशोरियों के बीच पैड का वितरण हुआ. कार्यशाला में पूर्व मुखिया महादेव मुंडा, माधव कच्छप, पंसस कल्याण लिंडा, समाजसेवी संजय साहू, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/khunti-hemant-soren-enjoys-boating-in-latratu-dam-with-mlas-returns/">BREAKING

: खूंटी : विधायकों संग हेमंत सोरेन ने लतरातू डैम में नौका विहार का उठाया लुत्फ, लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही