Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची मौसम केंद्र में दो दिवसीय विश्व मौसम विज्ञान दिवस का हुआ आयोजन

Ranchi : रांची मौसम केंद्र में विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर 22 और 23 मार्च को कार्यक्रम हुआ. 22 मार्च को संत जेवियर्स कॉलेज से डॉ. पीपास के नेतृत्व में भौतिकी विभाग के छात्रों ने भ्रमण किया. वहीं 23 मार्च को भूगोल विभाग के छात्रों को केंद्र के कर्मियों द्वारा मौसम मापक यंत्रों के बारे में बताया गया. इन छात्रों को एयरपोर्ट स्थित सतही वेधशाला का भ्रमण कराया गया. इस मौके पर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद तथा डॉ प्रीती गुनवानी ने मौसम विभाग के प्रारंभिक ज्ञान और बदलते जलवायु के संबंध में छात्रों का ज्ञानवर्धन कराया. मौके पर विभिन्न विभागों से वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हुए. कृषि विभाग, विमानपत्तन निदेशक, स्मार्ट सिटी के जीएम, विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष शामिल हुए. इस अवसर के लिए विशेष पोस्टर्स और बैनर्स भी बनाए गये थे, जो उष्ण लहर, गर्जन वज्रपात, RSRW, विमानन, मॉनसून व पश्चिमी विक्षोभ विषय पर केंद्रित थे. इसे भी पढ़ें – सदन">https://lagatar.in/cm-said-in-the-house-1932-was-ours-is-ours-and-will-remain-ours/">सदन

में बोले सीएम, 1932 हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही