Search

 
 
 

झारखंड के दो उपायुक्तों को पीएम अवार्ड, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को शिष्टाचार भेंट के दौरान बधाई दी. दोनों उपायुक्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन" से सम्मानित किया गया है. क्या है यह अवार्ड? यह अवार्ड लोक प्रशासन में उत्कृष्टता और नवाचार पहलों के लिए दिया जाता है. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावशाली और नवोन्मेषी क्रियान्वयन के लिए पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए यह अवार्ड दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहित से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने में अधिकारियों की अहम भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि इस सम्मान से पूरा राज्य गौरवान्वित हुआ है और आने वाले दिनों में झारखंड विकास योजनाओं के बेहतर और सफल क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. कब और कहां मिला अवार्ड 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों उपायुक्तों को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें- विझिंजम">https://lagatar.in/inauguration-of-vizhinjam-port-pm-said-many-people-will-lose-sleep/">विझिंजम

पोर्ट का उद्घाटन, बोले पीएम, कई लोगों की नींद हराम हो जायेगी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही