Search

 
 
 

लातेहार: फुटबॉल खेलने के दौरान वज्रपात से दो की मौत, कई घायल

 
Latehar: फुटबॉल खेलने के दौरान वज्रपात से दो युवकों की मौत हो गई. जबकि करीब दर्जन भर युवक घायल हो गए. घटना बरियातू थाना क्षेत्र के इटके खेल मैदान में हुई. फुटबॉल खेलने के दौरान अचानक वर्षा के साथ वज्रपात हुआ. इससे नागेश्वर गंझू, दीपक गंझू, पिंकू गंझू, गोपाल गंझू, पिंटू गंझू, बबन गंझू, करण गंझू व मोहन गंझू घायल हो गए. घायलों को जल्द ही बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अमरनाथ प्रसाद ने जांच के बाद दीपक कुमार व वीरेद्र गंझू को मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतक व सभी घायल बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. घटना की सूचना पर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय एवं बारियातु थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली. घटना में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया. घटना के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरनाथ ने बताया कि कुल 13 लोग वज्रपात की चपेट में आए थे. जिसमें अस्पताल आते-आते दो युवकों ने दम तोड़ दिया. शेष 11 में पांच जख़्मी हैं. जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है. शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही