Search

 
 
 

लातेहार: नशे में धुत दो युवकों पर 20 हजार रुपये लुटने का आरोप

 
Latehar: नशे में धुत हो कर दो युवकों ने एक ग्रामीण के 20 हजार रुपए लूट लिए और उसके साथ मारपीट भी की. घटना सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में अखरा के पास की है. इस संबंध में भुक्तभोगी गोवा ग्राम निवासी गुप्त चंद प्रसाद ने सादर थाना में एक आवेदन दिया है. प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 7:30 बजे गोवा निवासी चुमू सिंह के घर के पास धान कटनी कर अपने मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अखरा के समीप नशे में धुत युवक चन्दन सिंह और कुंदन सिंह (दोनों भाईयों) ने उनसे पैसे की मांग की. नहीं देने पर दोनों भाई उससे उलझ गए और दोनों मारपीट करने लगे. उन्होंने बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने जैकेट खुलवाकर उसमें रखे 20 हज़ार लूट कर फरार हो गए. इस घटना में चंदन सिंह, कुंदन सिंह और गुपचंद प्रसाद तीनों घायल भी हैं. घटना की सूचना थाना प्रभारी को मिलने के बाद घटनाक्रम की जांच पड़ताल भी की गई. जांच के क्रम में चंदन सिंह के घर के पास गुप्त चंद प्रसाद का जैकेट बरामद हुआ परंतु पैसे नहीं मिले. चंदन सिंह और कुंदन सिंह ने कहा कि उन्होंने गोपीचंद प्रसाद के पैसे नहीं लिए हैं. इधर प्रसाद ने थाने मे आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही