Search

 
 
 

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दो भूकंप, 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

वेनेजुएला में लगातार आये 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले  दो भूकंपों के कारण राजधानी कराकास सहित कई इलाकों में भीषण तबाही मच गयी. भारी संख्या में इमारते ढह गयी है. हजारों लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गये. कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है
 
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही

Caracas : वेनेजुएला में लगातार आये 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले  दो भूकंपों के कारण राजधानी कराकास सहित कई इलाकों में भीषण तबाही मच गयी. कई इमारतें ढह गयी है. हजारों लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गये हैं.

 

USGS (यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) ने कहा है कि इस भूकंप  मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो सकती है.  बताया जाता है कि वेनेजुएला में पहला भूकंप 7.1 तीव्रता वाला  आया था. इसका  केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था.  

 

 

इस भूकंप की गहराई लगभग 22 किलोमीटर दर्ज की गयी है. पहले भूकंप के बाद एक और शक्तिशाली भूकंप आया. दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.
 
 

एपी की रिपोर्ट के अनुसार 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरा इलाका कांप गया. रायटर्स की रिपोर्ट  के अनुसार  वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शक्तिशाली भूकंप के बाद देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. 

 

भूकंप का असर यहां से 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन जैसे शहरों में भी पड़ा. यहां के भवन भी खाली  कराने पड़े हैं

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही