Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिर शहर के नजदीक पहुंचे दो हाथी, रिहायशी इलाकों में दहशत

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विष्णुगढ़ मार्ग स्थित सिलवार पहाड़ी पर दो हाथी देखे गए हैं. इससे आसपास और शहरी सीमा पर भी दशहत का माहौल है. पिछले माह ही एक हाथी ने शहर के खीरगांव में खूब आतंक मचाया था और एक वृद्ध की जान भी ले ली थी. इस बार रविवार की सुबह शहर के महज 10 किमी दूर दो हाथी सिलवार पहाड़ी के ऊपरी भाग में दिखे और दिनभर आसपास के जंगलों में विचरण करते हुए पाए गए. ऐसे में पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और वन विभाग को भी दी. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हाथी से दूर रहें. ऐसा कोई कदम नहीं उठाएं, जिससे हाथी भटक कर रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाए. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-nirbhayas-funeral-demand-raised-to-hang-the-poor/">चंदवा

: निर्भया का हुआ अंतिम संस्कार, दरिंदों को फांसी देने की उठी मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही