Search

 
 
 

गिरिडीह के गांवा में एक साथ निकली दो अर्थी, गम में डूबे लोग

 
Ganwa (Giridih): गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह में एक घर से दो अर्थी एक साथ निकली. 75 वर्षीय सहोदरी देवी पति छोटन महतो की गुरुवार की शाम मौत हो गई. सहोदरी की मौत के बाद उसकी पुत्रवधु 38 वर्षीय अनीता देवी पति जागेशृवर प्रसाद यादव को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर हॉस्पिटल कोडरमा में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया. प्रसव होने के बाद उसकी स्थिति खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया. नवजात को तिलैया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. सास का शव आंगन में ही पड़ा था, तबतक पुत्रबधु का शव भी शुक्रवार को घर आ गया. दोनों शव को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया. मृतका अनीता को पांच पुत्रियां हैं. परिजनों के विलाप से त्योहार की खुशी गम में बदल गई.

पूर्व विधायक ने दी सांत्वना

सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है. शोकसंतप्त परिवार को हर संभव मदद की जाएगी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-oct-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 OCT।।योगेंद्र तिवारी को नेताओं का संरक्षण।।56 JAS अफसरों का तबादला।।तीन IAS बनेंगे प्रधान सचिव।।पटनाःमहिला पुलिसकर्मी की हत्या।।चांद पर मानव भेजने की कवायद शुरू।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही