Bokaro News: बोकारो पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो बच्चियों को बरामद किया है. हेड क्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह एक सूचना प्राप्त हुई कि बोकारो रेलवे स्टेशन पर दो अनजान बच्चियां कहीं से भटक कर आई है और इधर-उधर घूम रही हैं.
इसे भी पढ़ें:
उक्त सूचना पर बोकारो पुलिस तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों बच्चियों से पूछताछ की, तो पता चला कि दोनों बच्चियां पारिवारिक कलह के कारण उत्तर प्रदेश स्थित अपना घर छोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन से ट्रेन पकड़कर निकल गई.
सुबह नींद खुलने पर दोनों बोकारो स्टेशन पर उतर गई. इस मामले बोकारो पुलिस ने संवेदनशीलता से काम करते हुए दोनों बच्चियों को उनके माता-पिता से संपर्क स्थापित कर सुपुर्द कर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

