Advertisement

दो लड़कियां तो लौट आयीं, पर 138 महिलाओं व बच्चियों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Saurav singh Ranchi :  राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुईं दो लड़कियों को पुलिस की तत्परता से कर्नाटक से बरामद कर लिया गया, जो प्रेस प्रसंग में भागी थी. लेकिन पिछले छह महीने में झारखंड के अलग-अलग जिलों से रहस्यमय तरीके से लापता 138 महिलाओं और बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. झारखंड पुलिस ने सभी लापता महिलाओं और बच्चियों का पता लगाने के लिए उनके फोटो जारी किये हैं साथ ही आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह पुलिस को सूचित करें.

लापता हुईं 138 महिलाओं और बच्चियों का नहीं चला कुछ पता :

  1. - खूंटी : 03
  2. - सिमडेगा : 05
  3. - गुमला : 08
  4. - रेल धनबाद : 01
  5. - हजारीबाग : 03
  6. - देवघर : 05
  7. - गोड्डा : 03
  8. - धनबाद : 25
  9. - पलामू : 01
  10. - सरायकेला : 10
  11. - गिरिडीह : 09
  12. - साहेबगंज : 06
  13. - जमशेदपुर : 26
  14. - दुमका : 01
  15. - पाकुड : 01
  16. - गढ़वा : 09
  17. - चाईबासा : 02
  18. - बोकारो : 06
  19. - कोडरमा : 02
  20. - लातेहार : 02
  21. - रामगढ़ : 02
  22. - रांची : 01
  23. - कुल : 138

संबंधित थाना में दर्ज कराये गये हैं मामले 

जानकारी के अनुसार, धनबाद और जमशेदपुर जिलों से सबसे अधिक महिलाएं और बच्चियां लापता हुई हैं. परिजनों ने संबंधित थानों में इस संबंध में मामले दर्ज कराये हैं, लेकिन अब तक लापता महिलाओं और बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बता दें कि झारखंड में मानव तस्करी एक गंभीर समस्या बन गयी है, जहां तस्कर भोले-भाले ग्रामीणों को नौकरी दिलाने का लालच देकर उन्हें बड़े शहरों में बेच देते हैं. इस वजह से भी कई लोग लापता हैं. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) :">https://x.com/lagatarIN">

 https://x.com/lagatarIN


google news :">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

 https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3