Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल से रांची आयी दो लड़कियां लापता, CID से जांच का अनुरोध

Ranchi :   पश्चिम बंगाल से रांची आयी दो बहनें लापता हो गयी है. इस संबंध में चाईल्ड राईट्स फाउंडेशन के सचिव बैधनाथ कुमार ने अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के डीजी अनुराग गुप्ता को पत्र देकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है. बैधनाथ कुमार ने सीआईडी को लिखे पत्र में बताया है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद से सात मार्च को दो लड़की लापता हो गयी थी.  परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि दोनों लड़कियों का लास्ट लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन है. जिसके बाद लड़की के माता-पिता ढूंढते हुए रांची आये. उन्होंने चुटिया थाना के प्रभारी से दोनों लड़कियों की सारी जानकारी साझा की. थाना प्रभारी ने परिजनों से लड़की को खोजबीन के लिए सहयोग करने का बात कही.

दोनों लड़कियों से गलत काम करवाये जाने की आशंका

सीआईडी को लिखे पत्र में बताया गया है कि अंदेशा है कि दोनों लड़कियों को रांची के स्टेशन रोड में स्थित होटलो में स्कॉट सर्विस एवं मसाज पार्लर के लिए लाया गया होगा. इस रैकेट के खिलाफ पूर्व में भी बरियातु थाना में प्राथमिकी (संख्या-279/23 दिनांक-05.07.2023) दर्ज करायी गयी थी. इसलिए मामले की गहनता से जांच की जाये और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये. पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में लड़की के परिजनों ने बंगाल के मुर्शिदाबाद थाना में प्राथमिकी (संख्या-757/2024) भी दर्ज करवायी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही