Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो में शादी के डर से दो लड़कियां घर से भागीं, देवघर पुलिस ने पकड़ा

Advertisement
Advertisement

Bermo: बेरमो के नावाडीह प्रखंड के पेंक पंचायत क्षेत्र की दो लड़कियां शादी के भय से तीन दिन पहले घर से भाग गयी थीं. उन्हें मंगलवार को देवघर पुलिस ने बरामद किया. दोनों लड़कियां दसवीं की छात्रा हैं. दोनों शादी के भय से भागी थीं. पुलिस ने उन दोनों लड़कियों को देवघर से बरामद किया.

लापता होने की सूचना दी

बताया जाता है कि 17 अप्रैल को दोनों घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं. दोनों स्कूल नहीं जाकर विष्णुगढ़ और गिरीडीह होते देवघर पहुंच गयीं. शनिवार को जब घर नहीं पहुंचीं, तो उनके परिजन परेशान हो गए. खोजने पर जब नहीं मिली तो परिजन ने पेंक-नारायणपुर थाना में लापता होने की सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने वरीय अधिकारियों के निर्देंश पर एक टीम बनाकर टेक्निकल सेल की मदद से दोनों छात्राओं को देवघर से  बरामद कर लिया.

लड़कियां पढ़ना चाहती हैं

दोनों छात्राओं ने पुलिस से कहा कि हमारी शादी की उम्र अभी नहीं हुई है. घरवाले जबरन शादी कराना चाहते हैं. इसलिए घर से भागे. लड़कियों का कहना है कि अभी वे आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं. दोनों छात्राऐं घर आने के लिए तैयार नहीं थीं. पुलिस द्वारा भरोसा दिलाने के बाद वे दोनों घर जाने के लिए तैयार हुईं. थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन टीम ने छात्राओं को सकुशल घर भेज दिया. इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही