Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांके में दो स्वास्थ्य उपकेंद्र का होगा निर्माण, सांसद संजय सेठ ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कांके प्रखंड के पीरुटोला और पिठौरिया में झारखंड सरकार के PM ABHIM योजना अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा. दोनों स्वास्थ्य उप केंद्र का 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाना है. गुरुवार को रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल, जिला परिषद सदस्य हिना परवीन, पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी,श्रवण गोप, मुखिया मुन्नी देवी, लाखो उरांव के द्वारा सम्मिलित तोर पर विधिवत पूजा-पाठ कर शिलान्यास किया गया. मौके पर मौजूद सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान योजना आज पूरे भारत में गरीबों को लाभ मिल रहा है स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका पूरा फायदा गरीब ग्रामीणों को मिलेगा. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-35-teachers-got-promotion-in-cuj/">रांचीः

सीयूजे में 35 शिक्षकों को मिला प्रमोशन
वहीं विधायक समरी लाल ने कहा कि जितने भी उप स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार है, उस पर सुचारू रूप से इलाज शुरू करवाया जाएगा. साथ ही जहां भी शिकायत मिल रही है वैसे केंद्रों को दुरुस्त किया जाएगा. जिला परिषद सदस्य हिना परवीन ने कहीं के स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने से गांव में ही ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिलेगी. साथ ही हम लोगों का भी प्रयास होगा कि यहां पर डॉक्टर 24 घंटा मौजूद रहें. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर, राजेश गोप, उप मुखिया मो गुफरान, रामलगन महली, भाजपा नेता कमलेश राम, गोपाल महतो, फ़िरदौस आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/the-chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-2550-youth-said-providing-employment-is-the-first-priority/">मुख्यमंत्री

ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार देना पहली प्राथमिकता
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही