Search

 
 
 

लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग के दो गुर्गे एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार

National News :  दिल्ली पुलिस की उत्तर-पूर्वी स्पेशल स्टाफ टीम ने उस्मानपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.
 
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

National News :  दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग के दो गुर्गों का एनकाउंटर किये जाने की खबर है. दोनों के पैरों में गोली लगी है.

 

 

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पूर्वी स्पेशल स्टाफ टीम ने उस्मानपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

घायल दोनों अपराधियों की पहचान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के रूप में हुई है, पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार राशिद केबलवाला का गैंग दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है.

 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी जंगल के रास्ते से उस्मानपुर स्थित अपने घर की ओर आ रहे हैं. इस खबर के बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी. आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. 

 

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. दोनों के पैरों में गोली लगी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं.  बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से पुलिसकर्मियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही