Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फर्जी चालान पर खनिज ढो रहे दो हाइवा जब्त, मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
  • जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर डीएमओ की कार्रवाई जारी
  • सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर बनाया गया था फर्जी चालान
  • फर्जी चालान बनाना काफी संवेदनशील मामला, दोषियों पर होगी कठोरणात्मक करवाई : उपायुक्त
Medininagar : पलामू जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर डीसी शशि रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार द्वारा कार्रवाई लगातार जारी है. डीएमओ ने सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ करके फर्जी चालान बनाकर पत्थर चिप्स ले जा रहे दो हाइवा को पकड़ा. इस मामले में हाइवा मालिक एवं चालक पर हरिहरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. साथ ही ऐसे कार्य में संलिप्त सभी व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है.

फर्जी चालान बनाने का ऐसे हुआ खुलासा

अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर डीसी शशि रंजन के दिए गए निर्देश के आलोक में हरिहंगज चेकनाका के पास अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान वाहन संख्या जेएच 02 एटी-1843 एवं वाहन संख्या जेएच 03 क्यू-0562 पर पत्थर चिप्स ले जाते पाया गया. जिसके बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा वाहन चालक से कागजात की मांग की गयी. चालक ने जो कागजात दिये उसे देखने के बाद शक हुआ. जिसके बाद हाइवा को चिप्स समेत जब्त कर थाने में लाया गया. सीओ ने जिला खनन पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. डीएमओ ने जेम्स पोर्टल पर कागजात की जांच की तो ई-परिवहन चालान 25 दिन पूर्व का मिला. जबकि वाहन संख्या जेएच 03क्यू- 0562 द्वारा उपलब्ध कराया गया चालान पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया. जिस पर डीएमओ ने अविलंब कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक एवं चालक पर हरिहरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी.

फर्जी चालान बनाना काफी संवेदनशील मामला,दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : डीसी 

डीसी शशि रंजन ने कहा कि सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी चालान बनाना काफी संवेदनशील मामला है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि फर्जी चालान बनाने वालों की जांच की जा रही है. इस कार्य में संलिप्त व्यक्ति किसी भी कीमत पर बख्सें नहीं जाएंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-five-crore-cash-awards-distributed-among-222-players-and-52-coaches-in-the-presence-of-cm/">रांची

: सीएम की मौजूदगी में 222 खिलाड़ियों और 52 कोच के बीच बांटे गए पांच करोड़ कैश अवार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही