Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो घंटे की बारिश, शहर दर शहर पानी-पानी, झारखंड में बढ़ी जलजमाव की समस्या

झारखंड में इस बार मानसून का पैटर्न बदला हुआ नजर आ रहा है. पहले जहां कई घंटों तक लगातार बारिश होती थी, वहीं अब एक से दो घंटे के भीतर ही बहुत तेज बारिश हो रही है. इससे शहरों में जलजमाव की समस्या बढ़ गई है.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  झारखंड में इस बार मानसून का पैटर्न बदला हुआ नजर आ रहा है. पहले जहां कई घंटों तक लगातार बारिश होती थी, वहीं अब एक से दो घंटे के भीतर ही बहुत तेज बारिश हो रही है. इससे शहरों में जलजमाव की समस्या बढ़ गई है.

 Uploaded Image

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 18 जुलाई के बीच हुई बारिश के आंकड़े इस बदलाव को दिखाते हैं. 17 जुलाई को रामगढ़ में 60.5 मिमी, 18 जुलाई को रांची में करीब 50 मिमी और 16 जुलाई को सिमडेगा में 41.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. मेदिनीनगर और चाईबासा में भी कम समय की तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया.

 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि जब यह सिस्टम झारखंड के बीच से गुजरेगा, तब एक-दो दिनों तक लगातार अच्छी बारिश हो सकती है.

 Uploaded Image

शनिवार को रांची में करीब दो घंटे की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी. कोकर, मेन रोड, बरियातू, मोरहाबादी, रातू रोड, कांके और कचहरी चौक समेत कई इलाकों में पानी भर गया. अपर बाजार, चुटिया, लोअर वर्द्धमान कंपाउंड और मधुकम जैसे निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया. मेन रोड स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर भी पानी में डूब गया.

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है. अगर इसी तरह अच्छी बारिश होती रही तो डैमों का जलस्तर बढ़ेगा और धान की रोपाई में भी तेजी आएगी. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही