Search

 
 
 

घूस मांगने के आरोप में लिपिक समेत दो गिरफ्तार

 
Hazaribagh / Koderma :  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग ने कोडरमा में वन विभाग के लिपिक को आठ हजार रुपए घूस लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. इसमें वन प्रमंडल कोडरमा का सहायक लिपिक नीरव कुमार सिंह शामिल है. वहीं डाटा इंट्री ऑपरेटर सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. एसीबी हजारीबाग के डीएसपी ने बताया कि कोडरमा के सुजीत मेहता ने इस संबंध में आवेदन देकर शिकायत की थी. सत्यापन के दौरान मामला सही पाया गया और फिर कार्रवाई की गई. आवेदक ने बताया था कि पत्थर खनन के कार्य के लिए 7 एकड़ 45 डिसमिल जमीन लीज पर गई थी. पट्टा पर खनन कार्य करने के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. जब वह वन प्रमंडल कार्यालय एनओसी के लिए गए, तो वहां लिपिक और डाटा इंट्री ऑपरेटर ने उसने घूस मांगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/dengue-spreading-in-jharkhand-169-dengue-positive-patients-found-till-july/">झारखंड

में पांव पसार रहा डेंगू, जुलाई तक 169 पॉजिटिव मरीज मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही