Search

 
 
 

बोकारो स्टेशन पर 40 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

 

छह लाख रुपये आंकी गई है बरामद गांजा की कीमत

Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन पर 12 सितंबर की सुबह 11.30 बजे भुनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस में एक महिला व पुरुष को एस-3 कोच में 40 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया. दरअसल दोनों के गांजा लेकर सफर करने की सूचना हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ बोकारो को मिली थी. बताया जाता है कि इस गिरोह का एक युवक हटिया आरपीएफ के हत्थे सुबह में ही चढ़ा था. उसके पास भी गांजा बरामद हुआ था. उसके पास मिले टिकट पर दो लोगों के नाम थे. उसी आधार पर ट्रेन के बोकारो में रुकते ही आसनसोल के रहने वाले प्रेम कुमार चौहान और धनबाद के गोधर बस्ती निवासी ज्योति कुमारी को पकड़ा गया. उनके पास मिले लोगेज को जांच करने में 22 पैकेट में 40 किलो गांजा मिला. इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई. आरपीएफ के ओसी राजकुमार साव ने बताया कि तीन लोगों का गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर धनबाद इलाके में सप्लाई करने ला रहे थे. अब दोनों को पकड़ कर राजकीय रेल पुलिस थाना को सौप दिया जाएगा. छापामारी में आरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें:   गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही