Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में मिले इन्फ्लूएंजा के दो संक्रमित, टीएमएच में इलाज

Ranchi: झारखंड के जमशेदपुर में इन्फ्लूएंजा के दो संक्रमित मरीज मिले हैं. एक मरीज में इन्फ्लूएंजा बी विक्टोरिया जबकि दूसरे में इन्फ्लूएंजा ए एच 3 एन 2 की पुष्टि हुई है. राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. मिली जानकारी के मुताबिक, टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती 16 वर्षीय युवक और 5 वर्षीय बच्चे में इनफ्लुएंजा की पुष्टि हुई. दोनों में हल्के लक्षण हैं. जिनका इलाज टीएमएच में किया जा रहा है. बताते चलें कि 16 मार्च से झारखंड में इनफ्लुएंजा की जांच की जा रही है.

राज्य में इन्फ्लूएंजा के दो मरीज जिनका चल रहा है इलाज

16 मार्च से लेकर अब तक राज्य में इनफ्लुएंजा के कुल 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें इनफ्लुएंजा ए एच3एन2 के 7 जबकि इनफ्लुएंजा बी विक्टोरिया के 2 मरीज मिले हैं. इनमें 7 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. फिलहाल 2 मरीजों का इलाज चल रहा है. इनफ्लुएंजा ए, बी से ज्यादा खतरनाक है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-despite-the-ban-single-use-plastic-is-being-sold-openly/">रांची

: बैन के बावजूद खुलेआम बिक रहा सिंगल यूज प्लास्टिक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही