Search

गैस सिलेंडर लदे वाहन की चपेट में आयीं दो मासूम बहनें, अस्पताल में भर्ती

Patratu (Ramgarh) : पतरातू में गैस सिलिंडर लदे वाहन की चपेट में आने से दो मासूम बहनें घायल हो गई. आसपास के लोगों की मदद से दोनों का इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है. बच्चियों की पहचान पतरातू प्रखंड के बावन धारा खटाल निवासी राजू यादव की पांच व छह वर्षीय बेटी सुषमा कुमारी व सोनाली कुमारी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बच्चियां फोनिक्स पब्लिक स्कूल से अपने घर जा रही थीं. इसी क्रम में सौंदा स्थित किरण गैस एजेंसी की सिलिंडर लोड गाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें दोनों घायल हो गई. बच्चियों को अपनी चपेट में लेने के बाद गैस सिलिंडर लोड वाहन भी पलट गया. बच्चियों के इलाज का सारा खर्च गैस एजेंसी के संचालक वहन करेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/arbitrary-exploitation-of-ground-water-will-be-banned-in-jharkhand-law-soon/">झारखंड

में मनमाने तरीके से भूजल के दोहन पर लगेगी रोक, कानून जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp