Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दो द्वीप आज से लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का और हवलदार अब्दुल हमीद के नाम से जाने जायेंगे…

 NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया. कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनाये जाने वाले नेताजी राष्‍ट्रीय स्‍मारक के प्रतिरूप का भी उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-starts-vijaypur-to-jammu-rahul-will-address-public-meeting/">भारत

जोड़ो यात्रा विजयपुर से जम्मू की तरफ बढ़ी, राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे

नेताजी के जन्‍मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप का नामकरण प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर किया गया. इसी प्रकार आकार की दृष्टि से अन्‍य द्वीपों का नामकरण किया गया. इसे भी पढ़ें :  उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwahas-claim-big-leaders-of-jdu-in-contact-with-bjp-political-stir-in-bihar-intensifies/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में, बिहार में सियासी हलचल तेज

21 द्वीपों के नामकरण  परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किये गये 

21 द्वीपों के नामकरण जिन परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किये गये हैं, उनमें मेजर सोमनाथ शर्मा, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का, मेजर रामास्‍वामी परमेश्‍वरन, कैप्‍टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर और कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद के नाम शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही