Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्य न्यायाधीश के आवास में नशे में मिले दो जवान निलंबित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्य न्यायाधीश के आवास में नशे में मिले दो जवानों को निलंबित किया गया है. दोनों सुरक्षागार्ड को जैप- 1 के कमांडेंट अनीश गुप्ता ने निलंबित कर दिया है. अनीश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है. निलंबित होने वाले जवानों में सिपाही नीरन कुमार दहल और कुमार भट्टाराई शामिल हैं. दोनों जवानों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है. नीरन कुमार दहल को निलंबित करते हुए गुमला के बामदा पिकेट में तैनात किया गया है,जबकि कुमार भट्टाराई को निलंबित करते हुए गिरिडीह के डाक बंगला, पारसनाथ पिकेट में तैनात कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-impact-woman-got-certificate-at-the-protest-site-demanding-death-certificate/86425/">LAGATAR

IMPACT: मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग को लेकर चल रहे धरनास्थल पर महिला को मिला सर्टिफिकेट

क्या है मामला

यह मामला दो जून की बतायी जा रही है. गार्ड प्रभारी हवलदार मनीष लामा ने जांच में दोनों जवानों को शराब के नशे में पाया. इसके बाद इनकी सदर अस्पताल में जांच कराई गई. जांच में दोनों जवानों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इन पर शराब का सेवन कर ड्यूटी करने में असमर्थ होना, अनुशासनहीन, कर्तव्यहीन, उदंड होने का आरोप है. समीक्षा के बाद जैप वन के कमांडेंट ने इन्हें निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें- लगातार">https://lagatar.in/stamp-on-the-news-of-continuous-10th-and-12th-exams-canceled/86426/">लगातार

की खबर पर मुहर, जैक की 10वीं और 12वीं की परीक्षा हुई रद्द

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही