Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉलेजियम के दो जजों ने सुप्रीम कोर्ट के नए जजों की नियुक्ति के लिए CJI के पत्र पर जतायी आपत्ति

Ranchi/Delhi : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के दो सदस्यों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित द्वारा शीर्ष अदालत में चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए उनकी सहमति के लिए भेजे गए एक पत्र पर आपत्ति जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ CJI ललित ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए कॉलेजियम में अपने साथी जजों को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में चार नए जजों की नियुक्ति के लिए उनकी सहमति मांगी थी.

पत्र में पदोन्नति के लिए इन नामों की सिफारिश की गई थी

  • न्यायमूर्ति रविशंकर झा (पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश)
  • न्यायमूर्ति संजय करोल (पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश)
  • न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार (मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश)
  • सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJI ने 1 अक्टूबर को कॉलेजियम के सभी जजों को पत्र भेजा था, जिसके बाद दो जजों ने सहमति देने से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट की नियुक्ति के लिए सिफारिश किए जाने वाले नामों की पुष्टि के लिए कॉलेजियम की 30 सितंबर को बैठक होने वाली थी. हालांकि, बैठक नहीं हो सकी, क्योंकि दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ उस दिन रात 9:10 बजे तक अदालत में थे. इसे भी पढ़ें : उत्‍तराखंड">https://lagatar.in/in-uttarakhand-a-bus-full-of-processions-fell-into-a-ditch-25-killed/">उत्‍तराखंड

में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही