Search

 
 
 

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, दो की मौत, एक घायल

 

Pakur: आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना जिले लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में हुई है, जहां पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गोली चला दी और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक फुलपहाड़ी गांव का मन्नू केवट अपने रिश्तेदार के बागान में लगाए गए पेड़ से आम तोड़ रहा था और इस बीच आम तोड़ने को लेकर जैप के हवलदार बिरजू केवट से उसका विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बिरजू ने बंदूक निकालकर दो राउंड गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से 13 वर्षीय मन्नू केवट की मौत हो गई जबकि वहां मौजूद एक व्यक्ति बास्की केवट गोली लगने से जख्मी हो गया. घटना के बाद बिरजू ने खुद पर भी गोली चला ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई. गोली चलाने वाला व्यक्ति जैप के हवलदार पद पर नियुक्त था और छुट्टी पर घर लौटा था. उन्होंने बताया कि जिस हथियार से गोली चलाई गई थी, उसकी खोजबीन के साथ दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस कर रही जांच

गोलीबारी की घटना के बाद फूलपहाड़ी गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है घटना की सूचना मिलने पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.पुलिस छानबीन मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी ने बताया की आम तोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई मृतक में एक झारखंड पुलिस का जवान भी शामिल है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही