Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल (खनन सुरंग) धंसने से दो मजदूरों की मौत होने की सूचना है. मृतकों की पहचान शिबू बेदिया और सुखदेव गंझू के रूप में बताई जा रही है. हालांकि, इस घटना की अब तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद मामले को दबाने और शवों को गुपचुप तरीके से हटाने की कोशिश की गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.