Search

धनबाद-गया रेलखंड करंट हादसे में लातेहार के भी दो मजदूरों की मौत

Latehar : धनबाद-गया रेलखंड में सोमवार को हुए करंट हादसे में मारे गये मजदूरों में लातेहार जिले के दो मजदूर भी शामिल हैं. सदर प्रखंड के कुलगढ़ा ग्राम के दिनेश भुइयां एक माह पहले ही उक्त रेलखंड में काम करने के लिए गया था. सोमवार को अचानक उनके परिजनों को खबर मिली कि दिनेश भुइयां की करंट लगने से मौत हो गयी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या
वहीं बरवाडीह प्रखंड के मोरवाई पंचायत के संजय राम की भी उक्त हादसे में मौत हो गई है. संजय राम (35 वर्ष) परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और अपने माता-पिता का इकलौता संतान था. संजय राम के घर में पत्नी पूर्णिमा देवी के अलावा 4 बेटियां व एक 2 वर्षीय बेटा इंद्रजीत है. घटना की सूचना के बाद मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, मुखिया पूर्व सैनिक आशीष सिंह व पंसस रीना देवी मृतक संजय के घर पहुंचे.उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया. परिजनों ने बताया कि संजय राम रोजगार की तलाश में कुछ दिनों पूर्व ही अपने साथियों के साथ काम करने वहां गया था. वह शीघ्र ही अपने घर आने की बात मोबाइल पर करता था. मंगलवार को दोनों का शव उनके पैतृक गांव पहुंचेगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp