Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गए लातेहार के दो मजदूरों की मौत, BDO ने की परिजनों से मुलाकात

Latehar: लातेहार के दो मजदूर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा काम करने गये थे. दोनों विजयवाड़ा में एक पावर प्लांट में काम करते थे. काम के दौरान लिफ्ट टूट जाने की वजह से दोनों की मौत हो गयी थी. गुरूवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी पीडि़त परिवार से मुलाकात की. साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बीडीओ ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जायेगी. उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद भी की. विधायक रामचंद्र सिंह ने भी हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ को दिया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, आवास मित्र उमेश रजक, अख्तर अंसारी व यमुना सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंक्या">https://lagatar.in/does-congress-want-rahul-gandhi-to-have-complete-freedom-to-abuse-people-bjp/">क्या

कांग्रेस चाहती है, राहुल गांधी को लोगों को गाली देने की पूरी आजादी हो : भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही