Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरी में दो शराब भट्ठियां ध्वस्त, पीरटांड़ में 620 किलो जावा महुआ जब्त

Dumri/Pirtand : डुमरी व पीरटांड़ प्रखंड में पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया. डुमरी थाने की पुलिस ने करिहारी गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त करते हुए 17 जरकिन में रखा करीब 340 किलो जावा महुआ को जब्त कर लिया. बाद में उसे नष्ट कर दिया. वहीं निमियाघाट थाना के ग्राम केंदुआडीह में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी की गई. गांव के आनंद साव, तारा साव (दोनों भाई)  व विनोद साव के घर के पीछे झोपड़ी में शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा था. पुलिस की टीम ने भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और वहां रखा 300 किलो जावा महुआ भी नष्ट कर दिया. ज्ञात हो कि करिहारी जमुनिया नदी के किनारे, नगलो घुटवाली, बेलदारी टोला,धनहारा सहित आसपास के कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब की चुलाई की जाती है. उधर, पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के पालम के हरदीबेड़ा गांव पुलिस ने छापेमारी कर बंशी मंडल के घर से भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ बरामद किया. ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरदीबेड़ा में अवैध शराब की चुलाई हो रही है. इसी सूचना के आधार पर कर्रवाई करते हुए बंशी मंडल के घर से 620 किलो जावा महुआ जब्त किया गया. सभी महुआ को नष्ट कर दिया गया. पुलिस धंधेबाजों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है. यह भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-reached-ranchi-can-meet-hemant-late-in-the-evening/">तेजस्वी

यादव रांची पहुंचे, देर शाम मिल सकते हैं हेमंत से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही