Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लेवी के 50 हजार रुपये के साथ टीएसपीसी के दो नक्‍सली गिरफ्तार

Medininagar : पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के दो नक्सलियों को लेवी के 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने नक्सल पर्चा समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं. दोनों नक्सलियों ने पलामू पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं. मि‍ले इनपुट के आधार पर पुलि‍स आगे की कार्रवाई में जुट गई है. गिरफ्तार नक्सली टीएसपीसी के टॉप कमांडर की पत्नी के पास लेवी की रकम जमा कर थे. वहीं से नक्सलियों के टॉप कमांडरों के पास पैसा पहुंचता है. पुल‍िस ने बताया क‍ि पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि पड़वा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल में टीएसपीसी के नक्सली लेवी लेने के लिए पहुंचे हुए हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसडीपीओ ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में एक टीम का गठन कि‍या. एसडीपीओ के नेतृत्‍व में पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह और तकनीकी शाखा के प्रभारी दिवाकर कुमार ने पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही