Search

 
 
 

जमशेदपुर: साकची में बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 
Jamshedpur: साकची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा महतो और प्रदीप महतो शामिल हैं. दोनों सालडीह बस्ती के रहने वाले हैं. पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के बाहर से दोनों को बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा था. पुलिस दोनों को थाना ले गई थी. वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के क्रम में पुलिस ने अब तक कुल 14 चोरी की बाइक बरामद किया है, जिसमें से 11 बाइक सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार दोनों चोर एक गिरोह का संचालन करते हैं. गिरोह में कई लोगों को शामिल किया गया है जो बाइक चोरी करते हैं. बाइक चोरी करने के बाद उसे ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर छुपा दिया जाता है. वहां से उसे ग्रामीणों को कम दाम में बेच दिया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र उनके लिए बाइक बेचने का एक आसान जरिया है. यहां पुलिस द्वारा लगातार जांच अभियान नहीं चलाया जाता. वहीं गिरोह के सदस्यों को भी चोरी की बाइक बिकने पर कुछ हिस्सा दिया जाता है. पुलिस दोनों चोरों से थाने में पूछताछ कर रही है. दोनों ने पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नाम बताए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस चोरी की बाइक बरामद करने के लिए भी छापेमारी कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. इसे भी पढ़ें - लातेहार:">https://lagatar.in/youth-dies-in-road-accident/">लातेहार:

सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही