Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक बरामद

Latehar : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना की पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बरवाडीह एसडीपीओ दिलू लोहार ने मनिका थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आगे बताया कि एसपी के निर्देश पर 18 अप्रैल को मनिका थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था. इस चेकिंग के दौरान सअनि देवचंद हांसदा एवं सेट 207 के जवानों ने जान्हो-बरवईया रोड में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल को रोका. जब उससे वाहन के कागजातों मांग की गई तो वह पेपर नहीं दिखा सके. उसने अपना नाम अमित कुमार साव ग्राम रतनपुर, थाना पांकी बताया. उसने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है. जिसे वह रामजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार ग्राम पकरिया, थाना पांकी से खरीदा है. रंजीत कुमार के पास चोरी के कई अन्य मोटरसाइकिल भी है. जिसके बाद थाना प्रभारी बबलू कुमार एवं बरवैया पिकेट की पुलिस के सहयोग से अमित कुमार की निशानदेही पर रामजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके बरवैया के गैरेज से एवं टेंट हाउस से सात मोटरसाइकिल बरामद की गई. रामजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार की निशानदेही पर मनिका एवं पांकी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर पांकी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की गई. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही