Search

 
 
 

लातेहार: JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार

 
Latehar: पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. एसपी कुमार गौरव ने पीसी में इसकी जानकारी दी. कहा कि पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादी फेंकू भुइंया (सब जोनल कमांडर) और खुर्शीद अंसारी ( पोचरा, लातेहार) गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है.

बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे उग्रवादी

एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार थाना क्षेत्र के सलैया और नारायणपुर के बीच पहाड़ के तलहटी के जंगली क्षेत्र में जेजेएमपी के दो उग्रवादी हथियार के साथ देखे जा रहे हैं. जो सम्भवतः कोई घटना करने के फिराक में हैं. इस सूचना के बाद एसपी ने पुलिस टीम का गठन किया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक एके 47 रायफल, छह जिंदा गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार सब जोनल कमांडर फेकू भुइयां के खिलाफ रांची, चतरा लातेहार और हजारीबाग जिले में कुल छह मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israels-ground-military-action-against-hezbollah-begins-us-gives-support/">इजरायल

की हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने दिया समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही