Search

 
 
 

टीपीसी एरिया कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते का दो उग्रवादी गिरफ्तार

 
Ranchi: टीपीसी एरिया कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते के दो उग्रवादी गिरफ्तार किये गए हैं. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बादल गंझु और प्रिंस जायसवाल को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि टीपीसी संगठन के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी के दस्ता का सक्रिय सदस्य बादल गंझू सहित दो नक्सली बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव में मंदिर के पास आये हुए हैं और लेवी के लिए कुछ लोगों को मंदिर के पास बुला रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये उग्रवादी बादल गंझू के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिन्दा गोली बरामद हुआ है. बादल गंझू के खिलाफ बड़कागांव, केरेडारी और पतरातू थाना में रंगदारी वसूलने, अवैध हथियार रखने और पुलिस बल पर हमला करने सहित कई मामले दर्ज है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/dr-prakash-performed-successful-surgery-for-endometrial-cancer-in-sadar-hospital/">रांची

सदर अस्पताल में एंडोमेट्रियल कैंसर का डॉ प्रकाश ने की सफल सर्जरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही